राष्ट्रीय अधिवेशन,जयपुर दूसरा दिन

भारतीय किसान संघ, राष्ट्रीय अधिवेशन


स्थान - मुहाना मण्डी, जयपुर
(19,20,21 फरवरी 2016)

प्रेस विज्ञप्ती

 

प्रस्ताव सत्र में बोलते आर.एस.एस के उत्तर क्षेत्रीय संघ चालक डॉ. बजरंग लाल गुप्त

 

जयपुर, 20 फरवरी:  भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन जैविक खेती के नाम रहा। प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघचालक डॉ. बजरंग लाल गुप्ता ने कहा कि हिन्दुस्तान खड़ा हो गया तो जगतगुरू बनेगा जिसे कोई रोक नहीं सकता। इसके लिए स्वस्थ व स्वाभिमानी भारत बनाना होगा। यह करके दिखाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी भारतीय किसान संघ पर है।

 

अधिवेशन में उपस्थित किसान प्रतिनिधि

 अर्थशास्त्री डॉ. बजरंग लाल ने कहा कि गांधीजी ने तो विकास का रास्ता गावों से होकर जाने की बात कही थी पर विदेशी संस्कृति में पले बढ़े नेहरू ने इस रास्ते को शहरों की ओर मोड़ दिया। इसक चलते गावों से लोग शहरों की ओर भागने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति का नारा देकर भारत माता के दुष्ट पुत्रों ने धरती माता को जहररूपी शराब पिलाकर कीटनाशक व रासायनिक खाद का आदी बना दिया। गुप्ता ने कहा कि आज कृषि वैज्ञानिकों की गलत नीतियों का दुष्परिणाम देश का किसान भुगत रहा है। आमदनी घटने से किसान आत्महत्या करने लगे हैं। इसे रोकना होगा व खेती की पद्धति को बदलना होगा।

जी.एम सीड्स षड़यंत्र है -
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जुगल किशोर मिश्र, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौधरी व राष्ट्रीय मंत्री मोहनी मोहन मिश्र ने कृषि उपज का लाभकारी मुल्य देने, जहर नहीं जैविक चाहिए, सब्सिडी किसान के खातों में सीधी डाली जाये के तीन प्रस्ताव चर्चा के लिए रखे। जिन पर देश के पूर्व, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण क्षेत्र से आये किसान प्रतिनिधियों ने दोपहर को अलग-अलग बैठ कर सुझाव देते हुए चर्चा की। इससे पूर्व प्रस्ताव पेश करते हुए राष्ट्रीय मंत्री मोहनी मोहन मिश्र ने देश भर से आये किसान प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि जैनेटिक मोडिफाईड (जीएम) सीड्स को देश में किसी भी हालत में प्रवेश नहीं देंगे। इसको रोकने में आन्दोलन की किसी भी सीमा तक जाने के लिए भारतीय किसान संघ तैयार है। यह बीज जहरीला पौधा तैयार कर देश के परम्परागत बीज को खत्म कर कृषि पर विदेशों का कब्जा करने का षड़यंत्र है।

बसगौड़ा अध्यक्ष व चौधरी बने महामंत्री, पत्रकार वार्ता आज -

अधिवेशन में उपस्थित किसान प्रतिनिधि

 राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भारतीय किसान संघ के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री का निर्वाचन भी किया। कर्नाटक के आई.एन बसवेगौड़ा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व जयपुर के बद्रनारायण चौधरी को सर्वसम्मती से राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया। नव निर्वार्चित अध्यक्ष बसवे गौड़ा व महामंत्री चौधरी रविवार को दोपहार 1 बजे मुहाना मण्डी स्थित दंतोपंथ ठेगड़ी सभागार के ग्रीन हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी योजनाओं के बारे में पत्रकारों से चर्चा करेंगे।