भारतीय किसान संघ जबलपुर के द्वारा आयोजित धरने पर किसानों ने भरी हुंकार

उड़द मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था करे सरकार।

सांसदों विधायकों का घेराव करेगा किसान संघ- रामभरोसे बासोतिया


 

जबलपुर 18 मई 2017। केंद्र व राज्य सरकार कहती है कि हम खेती को लाभ का धंधा बनायेगें। पर प्रश्न उठता है कि कैसे। देश व प्रदेश का किसान जानना चाहता है कि उसकी चुनी सरकारें उसके भले के लिये क्या कार्य कर रही है। उक्त उद्गार भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामभरोसे वासोतिया ने सिविक सेंटर में उड़द मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी, किसानों को 18 घंटे थ्री फेस बिजली आदि अन्य समस्याओं पर आयोजित धरने में व्यक्त किये। श्री बासोतिया ने आगे कहा कि सरकारें किसानों से कहती हैं कि अनाज का उत्पादन बढ़ाओं, किसान मेहनत करके उत्पादन बढाता है। बिडंबना यह है कि सरकार उस किसान को लाभकारी मूल्य नहीं दे पाती। ऐसें में किसान आत्महत्या न करे तो क्या करेगा। इस ज्वलंत प्रश्न का जबाब सरकारों को देना होगा।

किसान संघ के महाकोशल प्रांत के अध्यक्ष श्री विजय गोटिंया ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी ने किसानों से बैठक कर मूंग उड़द का रकबा दोगुना करने का अनुरोध किया था और जब किसानों नें बंपर फसल उत्पादित की तो किसान अपनी उपज को कौणियों के दाम बेंचने को मजबूर है। श्री गोंटियां ने सरकार से मांग की कि सरकार उड़द मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये खरीदी केंद्र शीघ्र बनाकर खरीदी करे। किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री प्रहलाद पटैल ने 10 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार ओमती श्रीमति स्वाति सिंह को सौंपते हुये कहा कि जिले का किसान खुलेआम फैले भृष्टाचार व धान खरीदी हो या गेंहू खरीदी की अराजक व्यवस्था से त्रस्त है। श्री पटेल ने कहा कि सरकार शीघ्र उचित व्यवस्था बनाये।


इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामभरोसे बासोतिया, महाकोशल प्रांत अध्यक्ष श्री विजय गोटियां, प्रांत संगठन मंत्री भरत पटैल, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमनारायण पचैरी, प्रांत महामंत्री नारायण सिंह, पूर्व राष्टीय उपाध्यक्ष भगवत पटैल, प्रांत प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटैल, प्रमोद चैधरी, प्रांत सदस्य पुखराज सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह पटैल, जिला मंत्री मोहन तिवारी, मनीष पचैरी, अश्वनी कालिया, युवा वाहिनी प्रमुख संजय सिंह, मनीष पटेल, रामकेश हल्दकार, हुब्बीलाल मरावी, राजकिशोर रघुवंशी, सत्येंद्र सिंह राजपूत, सागर सिंह, सुरेश पटेल, गजेन्द्र सिंह, आलोक पटैल, आशीष पटैल, धनंजय पटैल, अटल पटैल, प्रकाश पटैल, रवि पटैल, वीरेन्द्र पटैल, रामकृष्ण सोनी, संभू यादव, ज्ञानी पटेल, बालाप्रसाद पटैल, अशोक पटैल, राजकुमार दीवान, नारायण चैधरी, मनीष पटेल, महिला संयोजिका श्रीमति उर्वशी सिंह, रीना ठाकुर, संगीता चैबे, अर्चना मिश्रा, रोशनी पटेल, विभा शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सांसदों व विधायकों का घेराव करेगा किसान संघ- रामभरोसे बासोतिया, प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामभरोसे बासोतिया ने बताया कि सांसदो व विधायकों को ज्ञापन के माध्यम से संसद का विशेष सत्र किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिये बुुलाने का अनुरोध किया था। लेकिन सांसदों व विधायकों का घेराव कर हम पूंछेगें कि किसानों की समस्याओं के मुद्दों को कितनी गंभीरता से लोकसभा व विधानसभा में रखा। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये क्या कार्य किये। इन प्रश्नों के जबाब जनप्रतिनिधियों को किसानों को देने होंगे।

तपती धूप में सैकड़ों की तादाद में अपने साधनों से पहुंचे किसान।

भारतीय किसान संघ जबलपुर के द्वारा आयोजित धरने में शामिल होने के लिये सातों तहसीलों से सैकड़ों की तादाद में किसान अपने स्वंय के साधनों से पंहुचा। तपती धूप के बावजूद भी बरगी, कुडंम, सिहोरा, पाटन, मझौली, शहपुरा, पनागर से सैकड़ों की संख्या में किसानों ने पहंुचकर अपने अधिकारों के लिये हंुकार भरी।

ज्ञापन की 10 सूत्रीय मांगे-

1. मूंग व उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाये।
2. सभी मंडियों में सभी फसलों की खरीददारी समर्थन मूल्य से कम में न की जावे।
3. पटवारी हल्कावार गिरदावली करने के निर्देश दिये जावें।
4. किसानों की आवश्यकता अनुसार मूंग व उड़द के खरीदी केंद्र बनाते हुये, पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाये।
5. गेहंू खरीदी में पल्लेदारी, परिवहन के नाम पर किसानों से जो कमीशन लिया गया है, वह राशि प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों के खातों में वापिस की जाये।
6. विगत दिनों हुई अरहर खरीदी का भुगतान शीघ्र किया जाये।
7. मूंग व उड़द की सिंचाई हेतु 16 घंटे थ्री फेस बिजली दी जाये।
8. जले हुये ट्र्ंासफार्मर में सुधार व मेंटीनेंस का कार्य शिकायत के 24 घंटे में किया जाये।
9. नहरों की सफाई व मरम्मत का कार्य बर्षाकाल के पूर्व किया जाये।
10. आदिवासी बहुल तहसीलों कुण्डम, बरगी में किसानों के वनीय उत्पाद जैसे चिरौंजी, महुआ, हर्र, बहेरा, शहद, आंवला आदि की शासकीय मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था सभी तहसीलों में की जायें।